🕒 Museum Timings: Nov–Jan: 11:00 AM – 8:00 PM | Feb–Oct: 12:00 PM – 9:00 PM (Closed Mondays)
Aadivart Logo

Aadivart

Khajuraho Museum

चम्बल क्षेत्र के पारम्परिक घर

Traditional Houses of Chambal Region

वास्तुकला एवं लोक स्वरूप (Hindi)

चम्बल क्षेत्र के घर बनाने में पत्थर का अधिक उपयोग होता है, इसलिए भी ये घर विशेष भव्यता और कलात्मकता लिये होते हैं, जिसे मुख्य प्रवेश-द्वार से ही अनुभव किया जा सकता है। प्रवेश-द्वार के बाद 'पौर' होता है जिसमें परिवार के मुखिया के बैठने के लिए ईंट-पत्थर से निर्मित एक बैठक होती है, जो एक छोटे-से चबूतरे से लगी होती है, जिस पर अन्य लोग बैठते हैं। एक आला बना रहता है जिसमें प्रतिदिन सायंकाल दीपक जलाया जाता है। पौर के बाद बड़ा-सा आँगन जिसमें 'तुलसानौ' (तुलसी-चौका) और पास ही में मठा बनाने की सामग्री रखी जाती है। आँगन के तीन दिशाओं में कमरे बने होते हैं, एक तरफ छत पर जाने की सीढ़ी बनी होती है। इसी के पास जल संग्रह की 'पढ़ई' बनाई जाती है। एक कमरा खेती से सम्बन्धित औजार रखने के लिए होता है। घर के बाहर नीम या अन्य वृक्ष लगाने की परम्परा है, इसी की छांव में पशुओं को बाँधा जाता है। पारंपरिक कृषि यंत्र और घरेलू पशुओं से संबंधित वस्तुएं, हल, बखर आदि बरामदे में टाँग या रख दिये जाते हैं। इसी से लगा एक मढ़ा और रसोई होती है, जिसे 'चौका' कहते हैं। चौका में चूल्हा, बर्तन आदि रखे होते हैं। छत पर दही रखने का 'सींको' टँगा रहता है। मढ़ा में चाक-चकिया तथा रसोई से सम्बन्धित वस्तुएं रखी जाती हैं। इसमें अनाज रखने की कोठी, गौरिया बनाई जाती हैं। अनाज मापने के पात्र, तराजू-बाट, मूसल आदि भी यहीं रखे रहते हैं।

चौका के समीप वाला कक्ष सोने एवं विश्राम करने के लिए होता है जिसमें महिलाओं के सजने-सँवरने की सामग्री, वस्त्र आदि रखे रहते हैं। पलंग/खटिया, बच्चे का झूला या पलना भी यहाँ रखे रहते हैं। इस कक्ष से लगा हुआ 'पूजा घर' होता है, विशेष मंगल कार्यों या शादी-विवाह के अवसर की पूजा, भित्ति चित्रांकन भी यहीं किया जाता है। दरवाजे पर मंगल-चिह्न बने होते हैं। पूजा घर के दूसरे तरफ का कक्ष अतिरिक्त कपड़े-लत्ते, बिस्तर एवं सामान को रखने के लिए होता है, इसी में आने वाले मेहमानों को ठहराया जाता है।

अधिकांशतः चम्बल में घर की छत पाटौर यानी पत्थर की बनाई जाती है। चम्बल के घर की बनावट, आँगन के चारों ओर मेहराबों/छज्जों से सुसज्जित होती है। बरसाती पानी के निकास के लिए छोटे-छोटे पनाले बने होते हैं। चम्बल घरों में सुरक्षा के विशेष उपाय किये जाते हैं। घर के पिछवाड़े की ओर जाने के लिए एक दरवाजा युक्त मार्ग रहता है, यहाँ पर खाली मैदान में गोबर, कण्डे, लकड़ियाँ, चारा-भूसा आदि रखे जाते हैं। घरों पर स्वस्तिक चिह्न मंगल कार्यों पर बनाये जाते हैं। शादी-विवाह में 'हाते' लगाने की परम्परा भी है। चम्बल के लोक जीवन में बुंदेलखण्ड और ब्रज क्षेत्र का प्रभाव भी देखने को मिलता है।

Architectural Heritage (English)

Rocks are commonly used in the construction of Chambal houses, that's why these houses looks so grandeur and artistic, which can be felt even by seeing the main entrance. After the entrance there is Courtyard, in which a special sitting arrangement is done for the head of the family, other visitors sit on a small platform in front of him. A 'Tulsanau' (Tulsi plant stand) is established necessarily in the courtyard. A lamp is lit every evening in a niche here. Buttermilk making items are setup nearby.

Rooms are built three sides to this courtyard. On one side staircase is made for going upwards. A drinking water-stand 'Padhai' is built next to it. One room is reserved for keeping household items and other useful tools. Planting a Neem or any other tree is a very common practice in this region. Animals are tethered in its shade. Agricultural equipment and fodder, husk etc are kept in the Veranda. Kitchen is locally called 'Chauka'. An earthen stove, utensils etc are kept in the shed. A 'Siko' for keeping butter-milk or curd is hung to the ceiling. A stone-mill and other kitchen utensils are kept in a corner or in the shed outside. A big granary, food-grain measuring tools, mortar-pestle are also kept here.

The next room is used for sleeping and dressing. Clothes, make-up items, beddings, Cots, children's cradle are also kept here. The room attached to it is used as 'Puja Ghar'. Worshipping on auspicious occasions or during wedding programs is done here and traditional paintings and auspicious symbols on the wall of this room is made. The room, other side of this Puja-Ghar is used as store room or guest room.

The roof of the house is commonly built of rock-tiles in this region. The house is decorated with well-crafted arches, beautiful balconies all around courtyard. Small sizes 'Panare' are made for the drainage of rainwater. Some extra security measures are adopted in the houses of this region. The corridor to go backside is secured with heavy door. Cow dung-cakes, fodder, firewood, etc are kept in the empty ground here. Symbols of Swastik are made on the houses on every auspicious occasion. The imprint of 'Haate' on the front wall during wedding program is a very popular tradition. The influence of Bundelkhand and Brij region can also be traced easily in the folk life of Chambal region.

शिल्पकार एवं सहयोग दल • Cooperation & Participating Artists

सहयोग (Cooperation): विनोद मिश्र (Shri Vinod Mishra)

कलाकार (Artists): हरप्रसाद, सीताराम, संजय, रामचरन, भवनप्रकाश, सुनील, महेश, नारायणदास, रुकमान, सुरेन्द्र, काशीप्रसाद, बलवीर, चूरामन, शंकर, अनिता, बिहारी, सुंदरिया, सुमन, उमा, द्रोपदी एवं बसंती

Harprasad, Sitaram, Sanjay, Ramcharan, Bhawanprakash, Sunil, Mahesh, Narayandas, Rukman, Surendra, Kashiprasad, Balveer, Churaman, Shankar, Anita, Bihari, Sundariya, Suman, Uma, Dropadi and Basanti

Explore Other Cultural Houses • अन्य सांस्कृतिक आवास