गारकामट्टा (डिण्डौरी) / भोपाल
Pradeep Kumar Maravi is a distinguished contemporary Gond artist hailing from Garkamatta village in Dindori district. Mentored in Bhopal by celebrated Gond masters Subhash Vyam and Durgabai Vyam, his vibrant canvases capture the living flora, fauna, and animist folklore of Narmada valley with expressive line work and refined surface textures.
48 वर्षीय प्रदीप मरावी पारम्परिक गोण्ड चित्रकला की वर्तमान पीढ़ी के प्रतिभाशाली चित्रकार हैं। आपका जन्म ग्राम गारकामट्टा, जिला डिण्डोरी में हुआ। आपके पिता श्री श्रीपति मरावी खेती-किसानी करते हैं। जंगल-पहाड़ों के बीच आप पले-बढ़े और बचपन गुजरा है। स्थानीय गाँव और नजदीकी कस्बे से आपने 10वीं तक औपचारिक शिक्षा हासिल की है।
आप विवाहित हैं। आपकी पत्नी श्रीमती धनेश्वरी मरावी भी गोण्ड चित्रकार हैं। आपके दोनों बच्चे भी समय-समय पर आपके चित्रकर्म में सहायता करते हैं। लगभग ढाई दशक पूर्व जब आप रोजगार की तलाश में भोपाल आये थे, तब से आप यहीं रहकर चित्रकारी कर रहे हैं। भोपाल में ही अपने मामा-मामी प्रख्यात गोण्ड चित्रकार श्री सुभाष व्याम एवं श्रीमती दुर्गाबाई व्याम के सान्निध्य में रहते हुए आपने इस पारंपरिक कला की बारीकियों को सीखा और समझा। फिर धीरे-धीरे उन्हीं के मार्गदर्शन और सहयोग से स्वतंत्र रूप से भी चित्रकला कर्म करने लगे।
आपने दिल्ली, मुम्बई, बैंगलोर, भोपाल सहित देश-प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध कला-दीर्घायों में एकल एवं संयुक्त चित्रकला प्रदर्शनियों में प्रतिभागिता की है। आप अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा-मामी द्वय को ही देते हैं, जिनके प्रारम्भिक मार्गदर्शन ने आपकी कला को सुघड़ बनाया। आपके चित्रों में जंगल-पहाड़ों के जीवन के साथ ही साथ गोण्ड आख्यानों और जनजातीय रीति-रिवाजों के विभिन्न पक्ष विशेषकर द्रष्टव्य होते हैं।
Pradeep Kumar Maravi (प्रदीप कुमार मरावी) represents the living tribal art legacy of Madhya Pradesh, originating from Garkamatta (Dindori) / Bhopal. As part of Aadivart State Museum's ongoing commitment to indigenous master practitioners, their solo exhibition cum sale was curated in the prestigious Likhandra Exhibition Gallery ('लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा') under the monthly Shalaka - 37 initiative (April 2026).
Pradeep Kumar Maravi is a distinguished contemporary Gond artist hailing from Garkamatta village in Dindori district. Mentored in Bhopal by celebrated Gond masters Subhash Vyam and Durgabai Vyam, his vibrant canvases capture the living flora, fauna, and animist folklore of Narmada valley with expressive line work and refined surface textures.
Aadivart Museum operates the Shalaka program without commercial intermediaries, directly empowering indigenous artists by connecting them with collectors, art institutions, and cultural patrons worldwide.
Authentic original creations presented at Likhandra Gallery, Aadivart Museum, Khajuraho.
High-resolution canvases from Shalaka - 37 exhibition at Likhandra Hall are being digitized and cataloged for online acquisition.
Contact Museum for Catalogस्थान / Venue: 'लिखन्दरा' प्रदर्शनी दीर्घा / शलाका प्रकोष्ठ, आदिवर्त संग्रहालय, खजुराहो
पता / Address: बायपास रोड, खजुराहो, जिला छतरपुर (म.प्र.) 471606
कला माध्यम / Medium: गोण्ड चित्रकला (Gond Painting) • पारम्परिक प्राकृतिक एवं ऐक्रेलिक कला
हेल्पलाइन / Phone: 07686 - 299056
ईमेल / Email: office@aadivartmuseum.in
* ऑल ओरिजिनल वर्क्स आर कोऑर्डिनेटेड डायरेक्टली विथ द आर्टिस्ट फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड।