🕒 Museum Timings: Nov–Jan: 11:00 AM – 8:00 PM | Feb–Oct: 12:00 PM – 9:00 PM (Closed Mondays)
Aadivart Logo

Aadivart

Khajuraho Museum
🎨 SHALAKA 26 May 2025
शलाका - 26 • मई 2025 Bhil Painting • भीली चित्रकला

रेतालुंजा, कुंदनपुर (झाबुआ) / भोपाल

शरद मेंड़ा

Sharad Meda • Bhil Painting Artist

Sharad Meda, a graduate from Retalunja (Jhabua), trained under master painter Gangubai Amliyar. Working with the National Museum of Mankind in Bhopal, his paintings explore sacred wildlife and Bhil folktales.

जीवन वृत्त एवं कला विवरण (Hindi)

🏛️ शलाका - 26 • प्रदर्शनी अवधि: 03 मई, 2025 से 30 मई, 2025 • लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा

भीली चित्रकार श्री शरद मेड़ा का जन्म मध्यप्रदेश के जनजातीय बहुल झाबुआ जिले के एक छोटे से गाँव रेतालुंजा (पोस्ट- कुंदनपुर, तहसील- रानापुर) में हुआ, जो कि मध्यप्रदेश की पश्चिमी गुजरात सीमा से सटा हुआ है। आपके पिता स्व. तितरिया मेड़ा खेती-किसानी करते थे। जंगल-पहाड़ों से घिरे ग्रामीण वातावरण और प्रकृति के सान्निध्य में आपका बचपन गुजरा। आप स्नातक तक शिक्षित हैं।

आप विवाहित हैं और आपके दो बच्चे हैं। आपकी पत्नी श्रीमती सीता मेड़ा भी भीली चित्रकला में पारंगत है। विवाह के पश्चात् आप रोजगार की तलाश में जब भोपाल आये, तब यहीं रहकर भीली चित्रकला से आपका प्रथम परिचय हुआ। वरिष्ठ भीली चित्रकार श्रीमती गंगूबाई अमलियार, जो कि रिश्ते में आपकी सास लगती है, के चित्रकर्म से आप अत्यन्त प्रेरित हुए और फिर उन्हीं के सान्निध्य में रहकर चित्रकारी सीखी और उनके चित्रकला कार्यों में सहयोग भी किया।

वर्तमान में आप राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (भोपाल) में कार्यरत हैं, साथ ही स्वतंत्र रूप से भी चित्रकला कार्य करते हैं। आपने देश-प्रदेश के अनेक स्थानों पर आयोजित विभिन्न एकल एवं संयुक्त चित्रकला प्रदर्शनियों में भाग लिया है।

Curatorial Monograph (English)

Sharad Meda (शरद मेंड़ा) represents the living tribal art legacy of Madhya Pradesh, originating from Retalunja, Kundanpur (Jhabua) / Bhopal. As part of Aadivart State Museum's ongoing commitment to indigenous master practitioners, their solo exhibition cum sale was curated in the prestigious Likhandra Exhibition Gallery ('लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा') under the monthly Shalaka - 26 initiative (May 2025).

Sharad Meda, a graduate from Retalunja (Jhabua), trained under master painter Gangubai Amliyar. Working with the National Museum of Mankind in Bhopal, his paintings explore sacred wildlife and Bhil folktales.

Aadivart Museum operates the Shalaka program without commercial intermediaries, directly empowering indigenous artists by connecting them with collectors, art institutions, and cultural patrons worldwide.

Exhibition Record:
Edition: Shalaka - 26 (शलाका - 26)
Duration: 03 मई, 2025 से 30 मई, 2025 (May 2025)
Venue: Likhandra Gallery, Aadivart State Museum, Khajuraho
Community Tradition: Bhil Community (भील समुदाय)

संग्रहालय कलाकृति संपर्क / Acquisition & Provenance Desk

स्थान / Venue: 'लिखन्दरा' प्रदर्शनी दीर्घा / शलाका प्रकोष्ठ, आदिवर्त संग्रहालय, खजुराहो

पता / Address: बायपास रोड, खजुराहो, जिला छतरपुर (म.प्र.) 471606

कला माध्यम / Medium: भीली चित्रकला (Bhil Painting) • पारम्परिक प्राकृतिक एवं ऐक्रेलिक कला

संपर्क एवं पूछताछ / Direct Inquiries

हेल्पलाइन / Phone: 07686 - 299056

ईमेल / Email: office@aadivartmuseum.in

* ऑल ओरिजिनल वर्क्स आर कोऑर्डिनेटेड डायरेक्टली विथ द आर्टिस्ट फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड।

← Return to Likhandra Gallery Archive • लिखन्दरा दीर्घा अभिलेखागार