🕒 Museum Timings: Nov–Jan: 11:00 AM – 8:00 PM | Feb–Oct: 12:00 PM – 9:00 PM (Closed Mondays)
Aadivart Logo

Aadivart

Khajuraho Museum
🎨 SHALAKA 33 Dec 2025
शलाका - 33 • दिसम्बर 2025 Gond Painting • गोण्ड चित्रकला

पाटनगढ़ (डिण्डौरी)

सुरेन्द्र तेकाम

Surendra Tekam • Gond Painting Artist

Surendra Tekam is a promising young Gond painter born in 1997 in Patangarh. Guided by veteran painter Chhoti Tekam, his intricate depictions of wildlife and sacred flora preserve indigenous community narratives.

जीवन वृत्त एवं कला विवरण (Hindi)

🏛️ शलाका - 33 • प्रदर्शनी अवधि: 03 दिसंबर, 2025 से 30 दिसंबर, 2025 • लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा

28 वर्षीय सुरेन्द्र टेकाम गोण्ड पारम्परिक चित्रकला की वर्तमान पीढ़ी के युवा कलाकार हैं। आपका जन्म वर्ष 1997 में ग्राम पाटनगढ़, जिला- डिण्डोरी में हुआ। आपके पिता श्री मनोहर टेकाम खेती-किसानी करते हैं। जंगल-पहाड़ों के बीच आप पले-बढ़े और बचपन गुजरा है। स्थानीय गाँव और नजदीकी कस्बे से आपने 12वीं तक औपचारिक शिक्षा हासिल की है। तीन भाइयों में आप सबसे छोटे हैं। आपके दोनों बड़े भाई भी पारम्परिक गोण्ड चित्रकला का काम करते हैं।

आपका विवाह वर्ष 2018 में हुआ। आपकी पत्नी श्रीमती रंजना टेकाम भी पारम्परिक गोण्ड चित्रकला सीख रही हैं और आपके चित्रकर्म में यदा-कदा सहायता करती हैं। आपने चित्रकला का कार्य अपने बड़े भाइयों के चित्रकर्म को देखते हुए सीखा, फिर आपने अपनी मौसी वरिष्ठ चित्रकार श्रीमती छोटी टेकाम के सानिध्य में रहकर परम्परागत चित्रकला की बारीकियों को सीखा और समझा।

वर्तमान में आप गाँव में ही निवासरत रहते हुए चित्रकर्म करते हैं और आजीविका के लिए पारिवारिक खेती का कार्य भी करते हैं। आपने कुछेक संयुक्त चित्रकला प्रदर्शनियों में भाग लिया है और नये बच्चों को भी गोण्ड चित्रकला सिखाते हैं। आप अपनी सफलता का श्रेय अपनी मौसी श्रीमती छोटी टेकाम एवं अपने परिवार को देते हैं।

Curatorial Monograph (English)

Surendra Tekam (सुरेन्द्र तेकाम) represents the living tribal art legacy of Madhya Pradesh, originating from Patangarh (Dindori). As part of Aadivart State Museum's ongoing commitment to indigenous master practitioners, their solo exhibition cum sale was curated in the prestigious Likhandra Exhibition Gallery ('लिखन्दरा प्रदर्शनी दीर्घा') under the monthly Shalaka - 33 initiative (Dec 2025).

Surendra Tekam is a promising young Gond painter born in 1997 in Patangarh. Guided by veteran painter Chhoti Tekam, his intricate depictions of wildlife and sacred flora preserve indigenous community narratives.

Aadivart Museum operates the Shalaka program without commercial intermediaries, directly empowering indigenous artists by connecting them with collectors, art institutions, and cultural patrons worldwide.

Exhibition Record:
Edition: Shalaka - 33 (शलाका - 33)
Duration: 03 दिसंबर, 2025 से 30 दिसंबर, 2025 (Dec 2025)
Venue: Likhandra Gallery, Aadivart State Museum, Khajuraho
Community Tradition: Gond Community (गोण्ड समुदाय)

संग्रहालय कलाकृति संपर्क / Acquisition & Provenance Desk

स्थान / Venue: 'लिखन्दरा' प्रदर्शनी दीर्घा / शलाका प्रकोष्ठ, आदिवर्त संग्रहालय, खजुराहो

पता / Address: बायपास रोड, खजुराहो, जिला छतरपुर (म.प्र.) 471606

कला माध्यम / Medium: गोण्ड चित्रकला (Gond Painting) • पारम्परिक प्राकृतिक एवं ऐक्रेलिक कला

संपर्क एवं पूछताछ / Direct Inquiries

हेल्पलाइन / Phone: 07686 - 299056

ईमेल / Email: office@aadivartmuseum.in

* ऑल ओरिजिनल वर्क्स आर कोऑर्डिनेटेड डायरेक्टली विथ द आर्टिस्ट फॉर सस्टेनेबल लाइवलीहुड।

← Return to Likhandra Gallery Archive • लिखन्दरा दीर्घा अभिलेखागार